सेगांव में टपरी की आड़ में चल रहा था शराब का काला कारोबार; पुलिस ने 400 लीटर लहान किया नष्ट

मध्य प्रदेश के सेगांव में पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। 60 लीटर शराब व संसाधन जब्त, 400 लीटर लहान मौके पर नष्ट।

Sep 23, 2026 - 17:14
0
सेगांव में टपरी की आड़ में चल रहा था शराब का काला कारोबार; पुलिस ने 400 लीटर लहान किया नष्ट

पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने वाले के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही

चौकी सेगाँव पुलिस ने 01 आरोपी को गिरफ्तार कर 60 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया जप्त
 
•     सेगांव पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का प्रकरण दर्ज 
•     आरोपी ग्राम सीतापुरी में टपरी के पास बेच रहा था अवैध कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब
•     जप्तशुदा 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब की कीमत लगभग 12,000/- रुपये
•     मौके पर 400 लीटर लहान किया नष्ट एवं अवैध शराब निर्माण के संसाधनों को भी पुलिस ने किया जप्त

सेगांव : इसी पुलिस चौकी सेगाँव पर पुलिस टीम ने अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 60 लीटर शराब जप्त करने में सफलता हासिल की है ।

दिनांक 22.09.26 को ग्राम सीतापुरी एडकियापुरा में दिनेश पिता धुमसिंह अपनी टपरी के पास भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बैचने के लिए खड़ा हुआ है । प्राप्त मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी ऊन निरीक्षक  दिनेश सोलंकी व चौकी प्रभारी उनि  गजेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया एवं पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने हेतु रवाना किया गया ।

पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम सीतापुरी एडकियापुरा में दबिश देने पर 01 व्यक्ति धुमसिंह की टपरी की आड में खड़ा दिखाई दिया जिसके आस पास प्लास्टिक की केन भी रखी हुई टीम को दिखाई दी । पुलिस टीम को आता देख मौके पर खड़ा व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा जिसे तत्काल टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा । पकड़ में आए व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम दिनेश पिता धुमसिंग निवासी ग्राम सीतापुरी एडकियापुरा का होना बताया । 

 

पुलिस टीम के द्वारा उसके आसपास रखी 04 केनो को चेक करने पर चारों केनो में कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब मिली । पुलिस टीम के द्वारा शराब रखने के संबंध में दिनेश से वैध दस्तावेज व लाइसेंस के बारे में पूछने पर कोई वैध दस्तावेज व लाइसेंस नहीं होना बताया । पुलिस टीम के द्वारा टपरी में देखने पर मौके पर अवैध शराब बनाने के संसाधन एवं लगभग 400 लीटर महुआ लहान कीमती लगभग 40,000/- रुपये भी मिला जिसे टीम ने मौके पर नष्ट किया गया है । 

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी दिनेश पिता धुमसिंग अखाडे उम्र 45 साल निवासी  ग्राम सीतापुरी एडकियापुरा के कब्जे से कुल 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब किमती 12,000 /- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर थाना ऊन पर अपराध क्रमांक 285/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।

उक्त कार्यवाही एसडीओपी खरगोन श्री सोरभ तोमर के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी ऊन निरीक्षक श्री दिनेश सोलंकी व चौकी प्रभारी उनि श्री गजेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में उनि लक्ष्मण राठौर, प्रआर. 139 अनिल खेड़कर, प्रआर. 306 विनोद सोराडा, आर. 213 कृष्णा मंडलोई, आर. 98 सुरेश डावर, आर. 373 नानसिंग सेनानी, आर. 79 लोकेश खन्ना, आर.325 पूनमचंद बरडे व म.आर. 323 दीक्षा यादव व थाना एवं चौकी के अन्य पुलिस स्टाफ मोजूद था  ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User