अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत की मेथामेथैमाइन ड्रग्स जब्त, राजस्व खुफिया निदेशालय की बड़ी कार्रवाई
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल के आईएसबीटी के पास बस में यात्रा कर रही एक महिला से 2.6 किलो से अधिक एम्फेटामाइन ड्रग्स बरामद कर गिरफ्तार किया है।
भोपाल। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एक यात्री बस में सवार महिला को भोपाल के आईएसबीटी के पास से धर दबोचा। आरोपी महिला के पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की गई है, जिसका वजन करीब 2.604 किलोग्राम है। डीआरआई को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि एक महिला भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ लेकर इस रूट पर सफर कर रही है, जिसके आधार पर मंगलवार को यह सुनियोजित कार्रवाई की गई। बस के आईएसबीटी भोपाल पहुंचते ही अधिकारियों ने उसे घेर लिया।
👜 बैगपैक और पर्स के अंदर छिपाकर रखी गई थी ड्रग्स: एनडीपीएस किट से हुई मेथामेथैमाइन की पुष्टि
डीआरआई अधिकारियों ने जब महिला के सामान की विस्तृत तलाशी ली, तो उसके बैगपैक के अंदर एक चांदी के रंग के प्लास्टिक पैकेट में 1885 ग्राम एम्फेटामाइन और उसके पर्स के अंदर रखे दूसरे पैकेट से 719 ग्राम एम्फेटामाइन बरामद हुई। एनडीपीएस (NDPS) फील्ड टेस्ट किट से परीक्षण के दौरान बरामद मादक पदार्थ में मेथामेथैमाइन (Methamphetamine) की पुष्टि हुई है। अंतरराष्ट्रीय काले बाजार में इस खेप की कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है। डीआरआई ने एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत ड्रग्स को जब्त कर महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे जुड़े अन्य नेटवर्क का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)