अजयगढ़ में कुश्ती दंगल के दौरान हुआ रोमांचक मुकाबला, बुजुर्ग पहलवान का दांव देख दंग रह गए लोग
पन्ना के अजयगढ़ में कुश्ती दंगल के दौरान 60 साल के रिटायर्ड फौजी दशरथ सिंह यादव ने कानपुर के युवा चैंपियन को पटखनी दी। रोमांचक मुकाबले का वीडियो वायरल।
पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ के पास ग्राम पिष्ठा में आयोजित भव्य कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में उस वक्त रोमांच का पारा चढ़ गया जब एक बुजुर्ग पहलवान ने अखाड़े में बड़ा कारनामा कर दिखाया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया और महिला पहलवानों ने भी अपने दमखम का प्रदर्शन किया। कानपुर के युवा पहलवान भूपेंद्र सिंह यादव ने कई मुकाबलों को जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी, जिसके बाद उन्होंने खुलेआम पन्ना के पहलवानों को अखाड़े में चुनौती दे डाली।
💪 तबीयत खराब होने के बावजूद उतरे अखाड़े में: फौजी की फुर्ती देख हैरान रह गए दर्शक, कानपुर के चैंपियन को दी पटनी
युवा चैंपियन द्वारा ललकारे जाने पर दर्शकों ने मिलिट्री से सेवानिवृत्त 60 वर्षीय दशरथ सिंह यादव से चुनौती स्वीकार करने का आग्रह किया। हालांकि उस वक्त उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी, लेकिन जनता के भारी अनुरोध पर वे अखाड़े में उतर गए। दशरथ सिंह यादव (जो 1986 से 2008 तक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं) ने कानपुर के 35 वर्षीय पहलवान भूपेंद्र सिंह यादव के साथ कड़े मुकाबले के बाद उसे चित कर दिया। उनकी इस अद्भुत ताकत और पुराने दांव-पेच को देखकर मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और हर कोई उनके जज्बे की तारीफ करता नजर आया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)