पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय का बड़ा कदम, इंदौर में शुरू करेंगे 'नमो कोचिंग सेंटर', गरीब बच्चों को मिलेगी फ्री कोचिंग
इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कौटिल्य अकादमी के साथ मिलकर 'नमो कोचिंग सेंटर' शुरू करने का किया ऐलान। गरीब और मेधावी बच्चों को मिलेगी फ्री कोचिंग।
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में चुनावी तैयारी और जनसेवा के बीच पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने प्रसिद्ध 'कौटिल्य अकादमी' के साथ अनुबंध कर इंदौर में खुद का 'नमो कोचिंग सेंटर' शुरू करने का फैसला किया है। इस निःशुल्क कोचिंग संस्थान में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के साथ-साथ पूरे इंदौर शहर के आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी 100 बच्चों का चयन 12वीं कक्षा की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। नवंबर महीने से शुरू होने वाली इस कोचिंग में बच्चों को विषय विशेषज्ञों द्वारा उच्च स्तर की शिक्षा दी जाएगी।
🎯 कौटिल्य अकादमी के सहयोग से मिलेगा उच्च स्तरीय मार्गदर्शन: सुभाष शासकीय स्कूल में शाम को लगेंगी कक्षाएं
इस योजना के तहत चयनित सभी 100 विद्यार्थियों को करीब 5,000 रुपये मूल्य का स्टडी मटेरियल भी पूरी तरह मुफ्त प्रदान किया जाएगा। कोचिंग का संचालन बड़ा गणपति स्थित सुभाष शासकीय स्कूल में प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक दो अलग-अलग बैचों में किया जाएगा। इसके लिए 25 अक्टूबर तक सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से प्रचार कर आवेदन लिए जा रहे हैं, जिसके बाद चयन प्रक्रिया पूरी कर नवंबर से कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी। आर्थिक तंगी के कारण महंगी कोचिंग अफोर्ड न कर पाने वाले और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे मेधावी छात्रों के लिए यह सेंटर एक बड़ा संबल साबित होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)