नकुलनाथ के कार्यकर्ता के साथ अपहरण और मारपीट का मामला गर्माया, कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर दिया ज्ञापन
छिंदवाड़ा में पूर्व सांसद नकुलनाथ के कार्यकर्ता के साथ मारपीट और अपहरण का मामला। नकुलनाथ ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर 3 दिन का अल्टीमेटम दिया।
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के हर्रई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ अपहरण और मारपीट का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है। इस घटना से कांग्रेस पार्टी में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पूर्व सांसद नकुलनाथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सीधे पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां उन्होंने एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की और पुलिस प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया।
🏛️ नकुलनाथ का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला: विधायक के महल के भीतर मारपीट का आरोप, डीजीपी और सीएम तक जाने की चेतावनी
मीडिया से बातचीत करते हुए नकुलनाथ ने कहा कि त्योहारों के इस माहौल में ऐसी घटनाएं बेहद दुखद और निंदनीय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनका कार्यकर्ता शिकारपुर स्थित उनके आवास से मिलकर हर्रई लौट रहा था, तब उसका अपहरण कर मारपीट की गई। उन्होंने इस पूरी घटना में एक स्थानीय विधायक के पीए की संलिप्तता का भी आरोप लगाया। इतिहास में यह पहला मौका है जब नाथ परिवार का कोई सदस्य सीधे पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा हो। वहीं, एडिशनल एसपी आशीष खरे ने ज्ञापन लेकर मामले की निष्पक्ष जांच और जल्द वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)