शीतला माता मंदिर हादसा पीड़ितों से मिलने पहुंचे सीएम मोहन यादव, ट्रॉमा सेंटर के बाहर हंगामा और मेडिकल कॉलेज डीन को जड़ा थप्पड़

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर हादसे के घायलों से मिलने पहुंचे सीएम मोहन यादव। अस्पताल के बाहर हंगामा, डीन को थप्पड़ मारने से मचा हड़कंप।

Oct 19, 2026 - 19:59
0
शीतला माता मंदिर हादसा पीड़ितों से मिलने पहुंचे सीएम मोहन यादव, ट्रॉमा सेंटर के बाहर हंगामा और मेडिकल कॉलेज डीन को जड़ा थप्पड़

ग्वालियर। शहर के शीतला माता मंदिर पर हुए भीषण हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार शाम ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने जयारोग्य अस्पताल (JAH) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनके साथ मौजूद रहे और पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। हालांकि, जब मुख्यमंत्री का काफिला अस्पताल से बाहर निकल रहा था, तो मिलने से रोके जाने पर गुस्साई भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। एक महिला मुख्यमंत्री की गाड़ी के आगे भी लेट गई, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हटाया।

✋ मुख्यमंत्री के जाते ही गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन को पड़ा थप्पड़: आरोपी हिरासत में, पुलिस और प्रशासन में मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री के रवाना होने के तुरंत बाद जब गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ मीडिया से बातचीत करने आए, तभी भीड़ में से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इस अचानक हुई घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थप्पड़ मारने वाले शख्स को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। डीन डॉ. धाकड़ ने कहा कि वे हमलावर को नहीं जानते और यह जांच का विषय है कि उसने ऐसा क्यों किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User