शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, एक ही जगह मिलेगी सभी योजनाओं की जानकारी
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए एग्री वेलफेयर पोर्टल लॉन्च किया। अब पीएम-किसान, खाद-बीज और सब्सिडी की जानकारी मोबाइल पर मिलेगी।
नई दिल्ली। डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवमी के अवसर पर किसानों के लिए 'एग्री वेलफेयर पोर्टल' का शुभारंभ किया है। इस पोर्टल के माध्यम से अब देशभर के किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी सभी सरकारी योजनाओं, आर्थिक सहायता, सब्सिडी और खाद-बीज की उपलब्धता की सटीक जानकारी सीधे उनके मोबाइल पर मिलेगी। पोर्टल का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन तकनीक को सीधे खेत-खलिहानों तक पहुंचाकर किसान का जीवन आसान बनाना है। अब किसानों को किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने या जानकारी पाने के लिए दफ्तरों और अलग-अलग वेबसाइटों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
📱 एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी पीएम-किसान से लेकर मौसम और मंडी भाव की जानकारियां: KVK के जरिए चलाया जाएगा विशेष प्रशिक्षण अभियान
यह नया पोर्टल पूरी तरह से सुरक्षित, यूजर-फ्रेंडली और कमजोर नेटवर्क में भी चलने के लिए डिजाइन किया गया है। यह 'पीएम-किसान', 'एग्रीस्टैक' और 'पीएम फसल बीमा योजना' जैसी प्रमुख पहलों के लिए सिंगल-विंडो (साझा प्रवेश-द्वार) के रूप में कार्य करेगा। इस पर वैज्ञानिक खेती के तरीके, बीज-खाद की स्थिति और मंडी भाव की प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध होगी। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेटेड जानकारी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, कम पढ़े-लिखे छोटे व सीमांत किसानों को इस डिजिटल टूल का आसानी से उपयोग सिखाने के लिए देशभर के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) के माध्यम से एक विशेष प्रशिक्षण अभियान भी चलाया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)