भोपाल रेल मंडल की नई पहल, टिकट चेकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए 56 कैमरों का ऑर्डर
भोपाल रेल मंडल ने टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए 56 बॉडी वियरिंग कैमरे मंगाए। भोपाल एक्सप्रेस और वंदे भारत जैसी ट्रेनों में टीटीई की वर्दी पर लगेंगे कैमरे।
भोपाल। ट्रेनों में सफर के दौरान टिकट चेकिंग को लेकर यात्रियों और टिकट परीक्षकों (TTE) के बीच होने वाली कहासुनी और विवादों की हकीकत अब कैमरे में कैद होगी। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल ने टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए 56 बॉडी वियरिंग कैमरे उपलब्ध कराने का आर्डर दे दिया है। ये कैमरे टीटीई की वर्दी पर लगाए जाएंगे, जिससे ड्यूटी के दौरान यात्रियों और रेलकर्मियों के बीच होने वाली हर बातचीत और घटनाक्रम का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके। रेलवे का मानना है कि इस नई व्यवस्था से यात्रियों की शिकायतों के निपटारे और पारदर्शी कार्यशैली को बढ़ावा मिलने में बड़ी मदद मिलेगी।
📹 भोपाल एक्सप्रेस, रीवांचल और वंदे भारत से होगी शुरुआत: बुकिंग काउंटरों पर भी कैमरे लगाने की है तैयारी
शुरुआती चरण में इस योजना को भोपाल एक्सप्रेस, रीवांचल एक्सप्रेस और वंदे भारत जैसी प्रमुख ट्रेनों में लागू किया जाएगा, जिसे अगले दो से तीन महीनों में शुरू करने की पूरी तैयारी है। इसके अलावा रेलवे की योजना टिकट बुकिंग और रिजर्वेशन काउंटरों पर तैनात कर्मचारियों के लिए भी ऐसे कैमरे लगवाने की है। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्री और चेकिंग स्टाफ के बीच सकारात्मक संवाद सुनिश्चित करने और दोनों पक्षों के हितों की रक्षा के लिए पिछले दो वर्षों से इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिससे किसी भी विवाद की स्थिति में सही तथ्यों का पता लगाया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)