आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने की पानी बचाने की अपील, हरिद्वार और उज्जैन कुंभ की तैयारियों पर की चर्चा
इंदौर के नंदलालपुरा प्राचीन किन्नर गद्दी पर अच्छी बारिश के लिए विशेष पूजा और भंडारा आयोजित। आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने की पानी बचाने की अपील।
इंदौर। शहर के प्रसिद्ध नंदलालपुरा क्षेत्र स्थित प्राचीन किन्नर गद्दी पर क्षेत्र में कम बारिश की स्थिति को लेकर विशेष पूजा-अर्चना और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी विशेष रूप से शामिल हुईं। उनके साथ नंदलालपुरा गद्दी की महामंडलेश्वर सोना मंगल नंदगिरी सहित अन्य गद्दीपति किन्नर भी उपस्थित रहीं। सभी ने मां भगवती से इंदौर शहर में अच्छी बारिश, जल संकट से मुक्ति और नागरिकों की खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की। इस दौरान शिमला गुरु, पूजा गुरु, गोल्डन गुरु और कल्पना गुरु सहित बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोग मौजूद रहे।
💧 "पानी बर्बाद न करें, जरूरत के हिसाब से करें इस्तेमाल": हरिद्वार और उज्जैन सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों पर भी की गई चर्चा
मीडिया से बातचीत करते हुए आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने नागरिकों से जल संरक्षण की अपील करते हुए कहा कि लोग पानी बिल्कुल व्यर्थ न जाने दें, जितनी आवश्यकता हो उतना ही उपयोग करें। इसके अलावा उन्होंने आगामी आयोजनों की जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी 2027 में हरिद्वार कुंभ, उसके बाद नासिक कुंभ और वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के लिए किन्नर अखाड़ा पूरी तरह तैयारियों में जुट गया है। वहीं, महामंडलेश्वर सोना मंगल नंदगिरी ने बताया कि नंदलालपुरा की इस पुरानी परंपरा के तहत सीमा गुरु के सानिध्य में हर साल भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें इस बार 10 से 12 हजार लोगों के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)