धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ी राहत, एमएसपी पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़कर हुई 28 अक्टूबर
शहडोल में धान बेचने के लिए एमएसपी पंजीयन से चूके किसानों को बड़ा मौका मिला है। अब 28 अक्टूबर तक किसान अपना पंजीयन करा सकेंगे।
शहडोल। जिले के उन किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है जो न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराने से चूक गए थे। शासन स्तर से आदेश जारी होने के बाद अब किसानों को एक बार फिर से रजिस्ट्रेशन कराने का अवसर मिल गया है। पटवारियों की हड़ताल के चलते गिरदावरी का कार्य प्रभावित हुआ था, जिसके कारण पिछले वर्ष की तुलना में केवल 66 फीसदी किसानों का ही पंजीयन हो पाया था। इसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा शासन को पत्र लिखकर तिथि बढ़ाने का आग्रह किया गया था, जिसे स्वीकार करते हुए अब 28 अक्टूबर तक की मोहलत दी गई है।
📝 कलेक्टर पार्थ जायसवाल की किसानों से अपील: सहकारी समितियों और पंजीयन केंद्रों पर जाकर जल्द पूरा कराएं रजिस्ट्रेशन
शहडोल कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान संघ और प्रतिनिधियों के माध्यम से यह बात सामने आई थी कि कई किसान समय पर पंजीयन नहीं करा पाए हैं। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद अब सहकारी समितियों व पंजीयन केंद्रों में बचे हुए किसानों के फॉर्म 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन दर्ज किए जा सकेंगे। कलेक्टर ने जिले के सभी अन्नदाताओं से अपील की है कि यदि उनका नाम सूची में छूट गया है, तो वे तुरंत अपने नजदीki पंजीयन केंद्र में जाएं और धान उपार्जन के साथ-साथ अपनी 'फार्मर आईडी' बनवाने का काम भी अनिवार्य रूप से पूरा करवा लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)