नेशनल हाईवे-52 पर बाइक सवार की दर्दनाक मौत, बिजासन घाट में लगातार हादसों से चिंता

नेशनल हाईवे-52 स्थित बिजासन घाट के चिड़ी मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सेगवी निवासी बाइक सवार मंगल सैनानी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Oct 26, 2026 - 12:13
0
नेशनल हाईवे-52 पर बाइक सवार की दर्दनाक मौत, बिजासन घाट में लगातार हादसों से चिंता

बिजासन घाट में फिर हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

चिड़ी मोड़ पर सुबह 6:30 बजे हुआ हादसा, शव क्षत-विक्षत; लगातार हो रही दुर्घटनाओं से बढ़ी चिंता

बिजासन घाट। मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर नेशनल हाईवे-52 स्थित बिजासन घाट में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे चिड़ी मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि मृतक का शव क्षत-विक्षत हो गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मंगल पिता खूमसिंग सैनानी, निवासी सेगवी के रूप में हुई है। वह बाइक से महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चिड़ी मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बिजासन चौकी पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और हाईवे एंबुलेंस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

हादसों का सिलसिला जारी, सुरक्षा पर सवाल

बिजासन घाट और चिड़ी मोड़ क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User