रन्हाई कला गांव में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पटाखे जब्त

हरदा के ग्राम रन्हाई कला में प्रशासन ने अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भारी मात्रा में पटाखे बरामद, प्राथमिकी दर्ज।

Oct 23, 2026 - 09:56
0
रन्हाई कला गांव में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पटाखे जब्त

रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हरदा । कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देश पर ग्राम रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर राजस्व और पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की।

सूचना मिलने पर एसडीएम शैलेंद्र बैड़ोनिया, एसडीओपी सुश्री शालिनी परस्ते, तहसीलदार महेंद्र चौहान और कोतवाली थाना प्रभारी रोशन लाल भारती सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जांच में बड़ी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण पाया गया, जिस पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में अवैध पटाखा निर्माण, परिवहन और भंडारण पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User