छतरपुर (एमपी) : छतरपुर मे पहली बारिश का दिखा कहर, दो सगे भाइयो की मौत

छतरपुर के घुवारा में आकाशीय बिजली गिरने से दो चचेरे भाइयों की मौत। मछली पकड़कर लौटते समय पेड़ के नीचे शरण लेना पड़ा भारी।

Jul 03, 2026 - 10:23
0
छतरपुर (एमपी) : छतरपुर मे पहली बारिश का दिखा कहर, दो सगे भाइयो की मौत

एमपी के छतरपुर मे मौसम की पहली बारिश एक परिवार मे कहर बन कर गिरी ,आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से दो चचेरे भाईयो की दर्दनाक मौत हो गई ,घटना घुवारा तहसील के ग्राम सौरखी का है जहां पांच छह लोग धसान नदी पर बने बान सुजारा बांध में मछली की आखेट करने गए हुए थे लेकिन अचानक बारिश आ जाने के कारण सभी लोग अपने घर बापिस लौट रहे थे उसी समय एक नाले में ज्यादा पानी आ जाने के कारण 4 लोग दूसरे रास्ते से निकल आए और यह 2 लोग दूसरी रास्ते से निकल रहे थे ।उसी समय बारिश तेज हो जाने के कारण यह दो लोग जो आपस मे चचेरे भाई थे ,वह एक पेड़ के नीचे खड़े हो और अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए जिसमे विश्वां निवासी कनई आदिवासी ,चरन आदिवासी की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि इनके साथ 4 लोग दूसरे पेड़ के नीचे खड़े थे वह बच गये घटना की सूचना मिलते ही मौके पर घुवारा तहसीलदार एवं पुलिस मौके पहुचे है जहा दोनों शवों का शव पंचनामा तैयार किया गया और पोस्टमार्डम के लिए रवाना किया गया है मौके पर भारी भीड़ मौजूद रही। 

लोकेश चौरासिया,मोब..9424970001,7000964848

प्रीतम सिंह गौड (तहसीलदार घुवारा)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User