बिहार के 6 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश; एटीएम में छेड़छाड़ कर उड़ाए 5 लाख, जानें मोडस ऑपरेंडी
मध्य प्रदेश में एटीएम धोखाधड़ी के दो बड़े मामले। भोपाल में गिरोह ने शटर टेपरिंग से 5 लाख उड़ाए, तो इंदौर में कर्मचारियों ने 40 लाख की हेराफेरी की।
भोपाल। राजधानी के शाहपुरा इलाके में एटीएम सुरक्षा में सेंध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिहार के एक 6 सदस्यीय गिरोह ने विशेष 'मास्टर-की' का उपयोग कर एसबीआई के 5 एटीएम मशीनों को निशाना बनाया। आरोपी 'शटर टेपरिंग' तकनीक अपनाते थे, जिससे ग्राहकों के पैसे मशीन में ही फंस जाते थे और मौका पाकर आरोपी उन्हें निकाल लेते थे। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अयोध्या नगर से पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इनके अन्य शहरों में सक्रियता की जांच कर रही है।
💰 इंदौर: ऑनलाइन गेम की लत पड़ी भारी, कर्मचारियों ने की 40 लाख की हेराफेरी
इंदौर। वहीं इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने एटीएम में नकदी डालने वाली एजेंसी के दो कर्मचारियों, दीपक और अभिषेक को गिरफ्तार किया है। बैंक द्वारा पिछले 6 महीने का ऑडिट करने पर 40 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई थी। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि ऑनलाइन गेम और आईपीएल सट्टे में बड़ी रकम हारने के बाद, भरपाई करने के लिए उन्होंने एटीएम की नकदी में हेराफेरी शुरू कर दी थी। पुलिस ने अब तक 2 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं और शेष 38 लाख रुपये की रिकवरी के प्रयास जारी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)