खजराना थाने के पूर्व टीआई दिनेश वर्मा पर बड़ी विभागीय कार्रवाई, इंस्पेक्टर से एसआई पद पर पदावनत
इंदौर में खजराना थाने के पूर्व टीआई दिनेश वर्मा को फर्जी और पॉकेट गवाहों का इस्तेमाल करने के मामले में इंस्पेक्टर से एसआई पद पर पदावनत कर दिया गया है।
ब्रेकिंग न्यूज़ |
इंदौर : खजराना थाने के पूर्व टीआई दिनेश वर्मा पर बड़ी विभागीय कार्रवाई, इंस्पेक्टर से एसआई पद पर किए गए पदावनत।
. पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने तीन वर्ष के लिए डिमोशन का आदेश जारी किया।
. दिनेश वर्मा 31 अगस्त 2020 से 2 अगस्त 2023 तक खजराना थाना प्रभारी (टीआई) रहे थे।
जांच में 'पॉकेट गवाह' के रूप में इरशाद पुत्र अब्दुल हकीम और नवीन पुत्र रामचंद्र चौहान का बार-बार इस्तेमाल सामने आया।
. इरशाद को 742 मामलों और नवीन को 504 मामलों में गवाह बनाए जाने की बात जांच में उजागर हुई।

हत्या, धोखाधड़ी, लूट, छेड़छाड़, दुष्कर्म, पॉक्सो, आबकारी और एनडीपीएस जैसे गंभीर मामलों में भी इन्हीं गवाहों का उपयोग किया गया।
जांच में कुछ प्रकरणों में गवाहों के हस्ताक्षर और फर्जी हस्ताक्षर के आरोप भी सामने आए।
तत्कालीन सीएसपी जयंत राठौर की जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की गई।
पुलिस आयुक्त ने आदेश में कहा कि दिनेश वर्मा के तर्क संतोषजनक नहीं पाए गए और उन्होंने पुलिस रेगुलेशन का समुचित पालन नहीं किया।
इंदौर पुलिस में इसे हाल के वर्षों की सबसे गंभीर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)