नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय के ठिकानों पर छापा मारा है। जांच में आय से अधिक संपत्ति का बड़ा खुलासा हुआ है।
लोकायुक्त ने नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय के ठिकानों पर मारा छापा...
31 साल की सेवा में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप...
लोकायुक्त को मिली शिकायत के बाद इंदौर में दो ठिकानों पर एक साथ सर्चिंग...
पत्नी के नाम 40x50 के प्लॉट पर जी+3 मकान, निर्माण पर करीब 1.20 करोड़ खर्च का अनुमान...

गजाधर नगर में पत्नी के नाम एक अन्य प्लॉट पर जी+2 भवन, यहां छात्रावास संचालित होने की जानकारी...
दूसरे भवन के निर्माण पर करीब 91.50 लाख रुपये खर्च का अनुमान...
पत्नी, बेटे और बेटी के नाम वाहन खरीदने और अन्य खर्च में करीब 14 लाख रुपये खर्च...
लोकायुक्त के मुताबिक 31 साल में करीब 80 लाख रुपये वेतन प्राप्त हुआ...

इसके मुकाबले करीब 2.53 करोड़ रुपये खर्च, यानी आय से करीब 1.73 करोड़ रुपये अधिक...
लोकायुक्त ने इसे 216.35 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति बताया...
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(बी), 13(2) के तहत मामला दर्ज...
डीएसपी सुनील तालान, डीएसपी आनंद चौहान समेत लोकायुक्त की टीम कर रही सर्चिंग...
सर्चिंग की कार्रवाई अभी जारी...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)