क्रिप्टोकरेंसी निवेश के नाम पर 17.40 लाख की ठगी, इंदौर पुलिस ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में क्रिप्टोकरेंसी निवेश के नाम पर 17.40 लाख की साइबर ठगी के मामले में एरोड्रम पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुल छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
इंदौर में क्रिप्टोकरेंसी निवेश के नाम पर 17.40 लाख की ठगी, तीन और आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : इंदौर में सोशल मीडिया के जरिए क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कराने के नाम पर हुई 17 लाख 40 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में एरोड्रम पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अब तक कुल छह आरोपियों को पकड़ चुकी है।

दरअसल, मार्च 2026 में एरोड्रम थाना क्षेत्र में फरियादी नितेश दवे ने साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर उनसे संपर्क किया गया और निवेश में अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई गई। इस दौरान उनके साथ करीब 17 लाख 40 हजार रुपये की ठगी हो गई। शिकायत के बाद एरोड्रम पुलिस ने धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस ने ठगी की रकम जिन 10 म्यूल बैंक खातों में पहुंची थी, उनके खाताधारकों में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य, भावेश और साहिल के रूप में हुई है। तीनों इंदौर के रहने वाले हैं। मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है और अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)