सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की थी खुदकुशी, 5 आरोपियों पर केस दर्ज और एक गिरफ्तार
इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
तिलक नगर सूदखोरों से तंग आकर युवक ने की थी खुदकुशी, 5 आरोपियों पर केस दर्ज एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : तिलक नगर थाना क्षेत्र में आत्महत्या के एक मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के बाद बड़ा कदम उठाया है। सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाने वाले व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने 5 सूदखोरों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।वही एक आरोपी को गिरफ्तार किया हे
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपलियाहाना निवासी जितेंद्र पांडेय पिता देवराम पांडेय, ने बीती 9 अप्रैल को कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच में सामने आया कि मृतक ने अलग-अलग कामों के लिए आरोपी संजू उर्फ संजय, सुनील मालवीय, निकेश इंगले,सुरेश और लालू से रुपये उधार लिए थे।जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी जितेंद्र से भारी-भरकम ब्याज वसूल रहे थे और उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। मृतक जो भी पैसा कमाता था, आरोपी ब्याज के नाम पर उससे छीन लेते थे। कर्ज चुकाने के लिए जितेंद्र ने अपनी मोटरसाइकिल तक गिरवी रख दी थी, लेकिन घटना वाले दिन आरोपी गिरवी से मिले रुपये भी उससे छीन ले गए। इसी बात से क्षुब्ध और परेशान होकर जितेंद्र ने जहर खा लिया था। तिलक नगर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया वही आरोपी संजय को गिरफ्तार किया हे और बाकि अन्य की तलाश शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)