कलेक्टर अजय कटेसरिया के नाम पर साइबर फ्रॉड का खुलासा, अधिकारियों और आम जनता को किया गया सतर्क
रतलाम कलेक्टर के नाम और फोटो का उपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। अज्ञात ठगों द्वारा रतलाम कलेक्टर के नाम का इस्तेमाल करते हुए और उनकी तस्वीर को व्हाट्सएप की प्रोफाइल फोटो (DP) पर लगाकर लोगों को फ्रॉड मैसेज भेजे जाने का गंभीर मामला सामने आया है। जैसे ही इसकी भनक जिला प्रशासन और खुद कलेक्टर को लगी, तुरंत आधिकारिक सूचना जारी कर आम जनता और सभी अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, साथ ही मामले की शिकायत साइबर पुलिस को सौंप दी गई है।
📱 +63 कंट्री कोड वाले नंबर से आ रहे थे संदेश, कलेक्टर अजय कटेसरिया ने लोगों से किसी भी झांसे में न आने की की अपील
मंगलवार सुबह जिले के कई अधिकारियों और नागरिकों के पास एक संदिग्ध नंबर से मैसेज पहुंचे, जो कि फिलीपींस के कंट्री कोड (+639615402077) से शुरू होता है। इन नंबरों से 'कहां हो और क्या कर रहे हो' जैसे संदेश भेजकर झांसे में लेने की कोशिश की गई। जिला जनसंपर्क अधिकारी ईश्वर चौहान ने स्पष्ट किया है कि यह कलेक्टर का अधिकृत मोबाइल नंबर नहीं है। वहीं, कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस तरह के किसी भी नंबर से आने वाले संदेश, कॉल या पैसों की मांग पर कोई प्रतिक्रिया न दें और न ही किसी प्रकार का वित्तीय लेनदेन करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)