उज्जैन खड़े हनुमान मंदिर विवाद में उमा भारती की एंट्री, सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर विवाद में पूर्व सीएम उमा भारती ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है। भोपाल की तर्ज पर मंदिर को बचाने और स्थायी निर्माण की मांग उठाई गई है।

Sep 10, 2026 - 17:16
0
उज्जैन खड़े हनुमान मंदिर विवाद में उमा भारती की एंट्री, सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र

उज्जैन के प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रहे विवाद में अब प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की भी एंट्री हो गई है। उमा भारती ने इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने उज्जैन के धार्मिक स्थलों की गरिमा और आस्था का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया है। अपने पत्र में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल का हवाला देते हुए लिखा है कि भोपाल में कमलापति पार्क के समीप सड़क चौड़ीकरण के दौरान जब स्थिति आई थी, तब आस्था का सम्मान करते हुए मस्जिद को बिना छुए प्लान में बदलाव किया गया था। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर का भी उचित समाधान निकाला जा सकता है।

🙏 साध्वी हर्षानंद गिरी ने मंदिर पहुंचकर की पूजा, टेंट हटाकर स्थायी मंदिर बनाने की उठाई जोरदार मांग

दूसरी ओर, प्रयागराज कुंभ से चर्चा में आईं साध्वी हर्षानंद गिरी ने उज्जैन पहुंचकर खड़े हनुमान मंदिर में प्रतिमा के सामने विधि-विधान से पूजन किया। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि हम सनातनी हैं और संकट के समय हनुमान जी को याद करते हैं, इसलिए आज उनके मंदिर की रक्षा के लिए हमें आगे आना चाहिए। साध्वी ने मांग की है कि टेंट को हटाकर वहां एक भव्य और स्थायी मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए। वहीं, इस मामले में जिला प्रशासन पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि मंदिर के पुजारियों और साधु-संतों के साथ आपसी चर्चा और सहमति के बाद ही विस्थापन या अन्य निर्णय पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User