Cyber Cell Barwani: गुम मोबाइल मिलने पर खिले लोगों के चेहरे; पुलिस ने विभिन्न राज्यों से ट्रेस किए 129 फोन
बड़वानी पुलिस ने CEIR पोर्टल का उपयोग कर 20 लाख रुपये मूल्य के 129 गुम मोबाइल खोज निकाले। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में टीम को मिली सफलता।
प्रेस-नोट
पुलिस अधीक्षक कार्यालय
जिला बड़वानी (म. प्र.)
दिनांक 24.06.2026
बड़वानी पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से ढूंढ निकाले लगभग 20 लाख के 129 गुम मोबाइल फोन
आवेदकों के चेहरों पर लौटाई मुस्कानें
पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा मोबाइल गुम की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला साइबर सेल बड़वानी को तलाश हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में जिला सायबर सेल बड़वानी की टीम द्वारा गुम मोबाइल संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से लगभग 20 लाख कीमत के विभिन्न कम्पनियों के कुल 129 मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया।

उक्त सभी मोबाइलों को बड़वानी, खरगोन ,आलीराजपुर, झाबुआ ,इंदौर, गुजरात, महाराष्ट्र स्थानों से ट्रेस किया जाकर बरामद किये गये हैं।

उक्त मोबाइलों को आज बड़वानी पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व सायबर सेल की टीम द्वारा मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। आवेदकों को मोबाइल वापिस मिलने पर सभी मोबाइल मालिकों द्वारा मोबाइलों के वापस मिलने पर पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुलिस अधीक्षक बड़वानी ने सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त मोबाइलों को खोजने में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक रितेश खत्री, प्रधान आर. योगेश पाटिल , आर मडिया डावर, आर अर्जुन नरगावे, म आर मोनिका पटेल, आर राहुल अलावा एवं संबन्धित थानो के अधिकारी/कर्मचारी की सराहनीय भूमिका रही।

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)