खजुराहो में छाया बुंदेली संस्कृति का जादू, इटली के पर्यटकों ने गलियों में 'राम-राम' कह मनाया दशहरा

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में इटली से आए 15 पर्यटकों ने स्थानीय लोगों के साथ गुलाल लगाकर और 'राम-राम' कहकर दशहरा का त्योहार मनाया।

Oct 22, 2026 - 16:23
0
खजुराहो में छाया बुंदेली संस्कृति का जादू, इटली के पर्यटकों ने गलियों में 'राम-राम' कह मनाया दशहरा

छतरपुर। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी और मंदिरों के शहर खजुराहो में भारतीय संस्कृति एवं बुंदेली परंपरा का एक बेहद अनूठा और खूबसूरत नजारा देखने को मिला। इटली से आए 15 विदेशी पर्यटकों के एक जत्थे ने खजुराहो की पुरानी बस्ती में पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ विजयादशमी और दशहरा का उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया। विदेशी सैलानी पूरी तरह से बुंदेली रंग-ढंग और भाषा में रंगे नजर आए और खजुराहो की गलियों में एक-दूसरे तथा स्थानीय निवासियों को 'राम-राम' कहकर बधाई देते दिखे।

🌸 गुलाल लगाकर दी त्योहार की शुभकामनाएं: 10 दिवसीय दौरे पर आए इटली के पर्यटकों को भाया बुंदेलखंडी कल्चर

खजुराहो की बस्ती में रावण दहन के बाद शुरू होने वाला बुंदेली उत्सव दीपावली तक जारी रहता है। इसी दौरान गाइड योगेंद्र प्रताप सिंह के साथ खजुराहो भ्रमण पर निकले इटली के पर्यटक कियारा, जोवान्ना, दोनातेल्ला, अन्नामरिया, सिमोनेत्ता सहित अन्य सदस्यों ने स्थानीय लोगों के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाया और पारंपरिक राम-राम परंपरा का पालन किया। भारतीय संस्कृति, आत्मीयता और बुंदेलखंड के लोक जीवन से रूबरू होकर विदेशी मेहमान बेहद अभिभूत नजर आए, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User