पलसोड़ी गांव में दिल दहला देने वाली घटना, आंगन में खेल रही 3 साल की मासूम पर आवारा कुत्तों का हमला; मौत
रतलाम के पलसोड़ी गांव में घर के आंगन में खेल रही 3 साल की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक बेहद झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पलसोड़ी गांव में गुरुवार शाम घर के आंगन में खेल रही 3 साल की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। कुत्तों के नोंचने से गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची को परिजन आनन-फानन में रतलाम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मासूम मनीषा अपने दादा-दादी के पास गांव में रहती थी, जबकि उसके माता-पिता मजदूरी के सिलसिले में अजमेर गए हुए थे।
⚠️ बढ़ता जा रहा है आवारा कुत्तों का आतंक: जिला अस्पताल में रोजाना आ रहे 15-20 मामले, प्रशासन की लापरवाही से आक्रोश
ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ रतलाम शहर में भी आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन डॉग बाइटिंग के 15 से 20 मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन के पास इस समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं है। दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर ली है। इस हृदय विदारक घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)