मध्य प्रदेश को सेमीकंडक्टर हब बनाने की तैयारी, सरकार ने मंजूर किए 10,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
इंदौर में आयोजित पहली सेमीकंडक्टर समिट में मध्य प्रदेश सरकार ने 10,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इससे 10 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
इंदौर। इलेक्ट्रॉनिक और चिप डिजाइनिंग सेक्टर के बढ़ते विस्तार के बीच राज्य सरकार अब मध्य प्रदेश को देश का प्रमुख सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को इंदौर में आयोजित पहली सेमीकंडक्टर समिट के दौरान राज्य सरकार ने लगभग 10,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए कंपनियों को उद्योग लगाने के लिए जमीन आवंटित की है। असम और गुजरात के बाद अब मध्य प्रदेश भी इस अत्याधुनिक तकनीक के क्षेत्र में अपनी मजबूत पैठ बनाने में जुट गया है।
🚀 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस: 5 कंपनियों के 5800 करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृत, 15 से ज्यादा आईटी पार्क विकसित
समिट के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 50 कंपनियों के 1000 डेलिगेट्स के साथ पांच राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में चर्चा की। चिप डिजाइनिंग, लिथियम आयन बैटरी और डेटा सेंटर से जुड़े क्षेत्रों में निवेश के तहत पहले चरण में पांच कंपनियों के 5,800 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मंजूर किए गए, जिससे राज्य के 10,000 युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। इस दौरान इंदौर के आईटी पार्क में सात कंपनियों को जगह देने, 44 कंपनियों को प्लग एंड प्ले फैसिलिटी देने और ट्रेनिंग के लिए एमओयू साइन करने की घोषणा की गई। प्रदेश में फिलहाल 15 से अधिक आईटी पार्क और 5 स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) विकसित किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)