5 रुपये का फिनाइल 33,500 में खरीदा! MP में 1134 करोड़ का घोटाला, 146 अधिकारियों पर गिरी गाज

मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग में 1,134 करोड़ रुपये की अनियमित खरीदी का खुलासा हुआ है। 7 कर्मचारी बर्खास्त, 76 की वेतनवृद्धि रोकी और 80 फर्में ब्लैकलिस्ट।

Oct 24, 2026 - 19:21
0
5 रुपये का फिनाइल 33,500 में खरीदा! MP में 1134 करोड़ का घोटाला, 146 अधिकारियों पर गिरी गाज

भोपाल। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग में 1,134 करोड़ रुपये की बड़े पैमाने पर हुई अनियमित खरीदी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ कि कहीं 5 रुपये लीटर वाला फिनाइल 33,500 रुपये प्रति लीटर में खरीदा गया, तो कहीं 306 रुपये की एलईडी लाइट 11,800 रुपये में खरीदकर सरकारी खजाने को चूना लगाया गया। इसके अलावा, 20 कचरा वाहनों के नाम पर केवल 10 वाहन ही खरीदे गए। मामले का पर्दाफाश होने के बाद विभाग ने वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के 62 मामलों में 146 अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

⚖️ 7 कर्मचारी बर्खास्त, 38 से होगी वसूली और 80 फर्में ब्लैकलिस्ट: ग्वालियर संभाग में सामने आए सबसे ज्यादा मामले

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने बताया कि कार्रवाई के तहत 7 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, 76 की वेतनवृद्धि रोकी गई है और 17 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन/महंगाई राहत में कटौती की गई है। इसके अलावा 38 अधिकारियों से आर्थिक नुकसान की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। फर्जी दस्तावेज जमा करने और काम में लापरवाही बरतने पर अमृत योजना व ग्वालियर नगर निगम से जुड़ी 80 ठेकेदार फर्मों को 6 महीने से 3 साल तक के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। संभागवार आंकड़ों में सबसे ज्यादा 16 मामले ग्वालियर संभाग से सामने आए हैं, जहां 32 अधिकारी-कर्मचारी कार्रवाई की जद में आए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User