शहर के अंदर अवैध डेयरी चलाने वालों पर नगर निगम का शिकंजा, ऑटो से पहुंचकर कमिश्नर ने की औचक कार्रवाई

सागर नगर निगम कमिश्नर ने ऑटो में बैठकर शहर के भीतर अवैध रूप से संचालित डेयरियों का औचक निरीक्षण किया। हफसिली प्रोजेक्ट में शिफ्ट न होने वाले 23 संचालकों पर कार्रवाई।

Oct 24, 2026 - 16:35
0
शहर के अंदर अवैध डेयरी चलाने वालों पर नगर निगम का शिकंजा, ऑटो से पहुंचकर कमिश्नर ने की औचक कार्रवाई

सागर। मध्य प्रदेश के सागर शहर में नगर निगम ने डेयरी विस्थापन प्रोजेक्ट के तहत शहर के बाहर जगह चिह्नित कर प्लॉट आवंटित कर दिए हैं, इसके बावजूद कई डेयरी संचालक नियम तोड़कर शहर के अंदर ही डेयरियां चला रहे हैं। निगम की टीम जब भी कार्रवाई के लिए पहुंचती है, तो संचालक पशुओं को भगा देते हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री शुक्रवार शाम खुद ऑटो में सवार होकर अचानक सूबेदार वार्ड पहुंच गए और डेयरियों का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त की इस अचानक कार्रवाई से अवैध डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया।

🚨 हफसिली प्रोजेक्ट में शिफ्ट न होने पर होगी एफआईआर: मवेशी जब्त कर निगम ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन डेयरी संचालकों को हफसिली विस्थापन परियोजना में भूखंड मिल चुके हैं, वे तुरंत अपनी डेयरियां वहां शिफ्ट करें। शुक्रवार की कार्रवाई के दौरान कल्लू यादव, राजेश यादव, कुंजी साहू, सुरेश साहू और पप्पू साहू समेत पांच डेयरियों से मवेशियों को पकड़कर वाहन से हफसिली भिजवाया गया। कमिश्नर ने चेतावनी दी कि शहर में गंदगी और ट्रैफिक जाम का कारण बन रही अनधिकृत डेयरियों को बख्शा नहीं जाएगा। भौतिक सत्यापन में 76 डेयरियां चिह्नित की गई हैं, जिनमें से 23 को प्लॉट मिल चुके हैं और शेष 53 को भी जल्द ही शिविर लगाकर भूखंड आवंटित किए जाएंगे। नियम न मानने वालों पर पुलिस एफआईआर और भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User