Sagar दावों की खुली पोल, ₹3 में 15 लीटर पानी खरीदने को मजबूर ग्रामीण
सागर जिले की ग्राम पंचायत आपचंद में भीषण जल संकट से ग्रामीण परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को ₹3 में महज 15 लीटर पानी खरीदकर गुजारा करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं।
भीषण गर्मी के बीच आपचंद गांव में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है।
ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं और महंगे दामों पर पानी खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत का विकास केवल कागजों तक सीमित रह गया है।
गांव में पीने के साफ पानी की व्यवस्था तक नहीं हो पा रही है।
एक ओर कलेक्टर प्रतिभा पाल जल संकट वाले क्षेत्रों में तत्काल व्यवस्था के निर्देश दे रही हैं।
वहीं दूसरी ओर आपचंद पंचायत में इन आदेशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।
ग्रामीणों ने सरपंच, सचिव और जनपद सीईओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है।
लोगों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है।
What's Your Reaction?