पर्यटन क्षेत्र पातालकोट में सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल, बिना गार्ड्स और फेंसिंग के बढ़ रहे हादसे
छिंदवाड़ा जिले के पातालकोट की पहाड़ियों में रील बनाते समय बाइक सहित खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल होने और रील बनाने का क्रेज अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ऐसा ही एक वीभत्स मामला छिंदवाड़ा जिले से सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने की चाहत में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, मृतक पातालकोट की बेहद खूबसूरत और खतरनाक पहाड़ियों के किनारे अपनी बाइक पर सवार होकर रील बना रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने के कारण वह बाइक सहित सीधे गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
⚠️ तामिया के चिमटीपुर व्यू प्वाइंट की घटना, स्थानीय लोगों ने जताई चिंता—पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और गार्ड्स की भारी कमी
तामिया थाना प्रभारी आशीष जैतवार ने बताया कि पातालकोट इलाके के सिथोली गांव निवासी 25 वर्षीय सूर्यभान खमरिया चिमटीपुर वन विभाग के रेस्ट हाउस के व्यू प्वाइंट के पास बाइक से रील बना रहा था, तभी यह हादसा हुआ। मौके पर मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने घटना को देख तुरंत अन्य लोगों को सूचित किया और खाई में उतरकर तलाश शुरू की, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था। वरिष्ठ पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पातालकोट को पर्यटन के रूप में विकसित तो किया जा रहा है, लेकिन वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण लगातार इस तरह के खतरनाक स्टंट और हादसे सामने आ रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)