ग्वालियर नगर निगम सदन में तीखी नोंकझोक, कोर्ट में विचाराधीन मामले को लेकर आमने-सामने आए पार्षद

ग्वालियर नगर निगम की विशेष बैठक में डीपीसी (पदोन्नति) के मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ। पार्षदों के आपसी मतभेद के चलते सदन की कार्रवाई 29 अक्टूबर तक स्थगित कर दी गई है।

Oct 24, 2026 - 16:08
0
ग्वालियर नगर निगम सदन में तीखी नोंकझोक, कोर्ट में विचाराधीन मामले को लेकर आमने-सामने आए पार्षद

ग्वालियर। शुक्रवार को आयोजित ग्वालियर नगर निगम परिषद की विशेष बैठक बेहद हंगामेदार रही। सबसे खास बात यह रही कि विपक्षी पार्षदों द्वारा उठाए गए विभागीय पदोन्नति कमेटी (DPC) के मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के अपने ही पार्षदों में आपसी खींचतान और तीखा विरोध देखने को मिला। डीपीसी में नियमों की अनदेखी और भ्रष्टाचार के आरोपों पर सदन में इतना घमासान मचा कि बढ़ते मतभेदों को देखते हुए सभापति ने बैठक की कार्रवाई आगामी 29 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी।

⚡ कोर्ट में विचाराधीन मामले पर गरमाई सियासत: भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच पार्षदों में हुई तीखी नोंकझोक

सदन में भाजपा पार्षद बृजेश श्रीवास ने डीपीसी में अनिमितताओं और पैसों के लेनदेन का गंभीर आरोप लगाते हुए मुद्दा उठाया था, जिसका विरोध करते हुए अन्य पार्षदों ने कहा कि जो मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन है, उस पर सदन में चर्चा करना उचित नहीं है। पार्षदों का यह भी तर्क था कि दिवाली के त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर की बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं पर चर्चा होना अधिक महत्वपूर्ण था। बहरहाल, डीपीसी के इस गरमाए हुए मुद्दे पर शहर की सियासत गर्मा गई है और अब सभी की नजरें 29 अक्टूबर को होने वाली अगली बैठक पर टिकी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User