निवाली सुन्नत जमात चुनाव: वसीम जोया 119 वोटों से बने नए सदर, शांतिपूर्ण मतदान में 404 मतदाताओं ने किया मतदान

बड़वानी जिले के निवाली में आम मुस्लिम सुन्नत जमात के सदर पद का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। वसीम जोया ने 119 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर नए सदर बने।

Jul 27, 2026 - 12:50
0
निवाली सुन्नत जमात चुनाव: वसीम जोया 119 वोटों से बने नए सदर, शांतिपूर्ण मतदान में 404 मतदाताओं ने किया मतदान

निवाली में आम मुस्लिम सुन्नत जमात के सदर का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, वसीम जोया 119 वोटों से जीते

निवाली, बड़वानी। स्थानीय आम मुस्लिम सुन्नत जमात के सदर पद के लिए आयोजित चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में मुख्य मुकाबला वसीम जोया और इकबाल लोहार के बीच रहा। मतदान को लेकर समाज के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

जमात में कुल 486 मतदाता दर्ज थे, जिनमें से 404 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान दोपहर 3 बजे तक चला, जिसके बाद जिला एवं स्थानीय चुनाव समिति की निगरानी में मतगणना शुरू की गई।

मतगणना के बाद घोषित परिणामों में वसीम जोया को 256 वोट प्राप्त हुए, जबकि इकबाल लोहार को 137 वोट मिले। इसके अलावा 10 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना और 1 मत निरस्त घोषित किया गया। इस तरह वसीम जोया ने 119 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर आम मुस्लिम सुन्नत जमात के नए सदर का पद संभाला।

परिणाम घोषित होते ही समाजजनों ने नवनिर्वाचित सदर वसीम जोया का फूल-मालाओं से स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व गले मिलकर जीत की बधाई दी। पूरे चुनाव के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।

जीत के बाद वसीम जोया ने समाज के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज में शिक्षा का विस्तार, युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और आपसी भाईचारे एवं एकता को मजबूत करना होगी।

जिला एवं स्थानीय चुनाव समिति ने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने के लिए समाज के सभी मतदाताओं और स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User