सुपरसिटी कॉलोनी के मकान नंबर 28D पर छापा, मसाला और प्लेन शराब की पेटियां जब्त

इंदौर के मऊ में आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुपरसिटी कॉलोनी के एक बंद मकान से 234 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की है।

Sep 09, 2026 - 15:40
0
सुपरसिटी कॉलोनी के मकान नंबर 28D पर छापा, मसाला और प्लेन शराब की पेटियां जब्त

मुखबिर सूचना पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, बंद मकान से 234 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद अनुमानित कीमत लगभग 1.17 लाख 

मसाला 11 पेटी एवं प्लेन 15 पेटी मदिरा जब्त

आबकारी आयुक्त महोदय मध्यप्रदेश के दिए गए निर्देशों के परिपालन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर महोदय श्री शिवम वर्मा के आदेशानुसार तथा सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में, कंट्रोलर श्री कमलेश सोलंकी, डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पवन टीकेकर के नेतृत्व में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध सतत अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 09 सितंबर 2026 को प्रातःकाल के वक़्त आबकारी अधिकारी को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर महू गाव की सुपरसिटी कॉलोनी,शांति नगर में स्थित मकान नंबर 28D की तलाशी की कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पवन टीकेकर ,श्रीमती निधि शर्मा एवं आबकारी उपनिरीक्षक श्री जयेश वास्केल एवं उनकी टीम द्वारा की गई।

इस प्रकार मौके से कुल लगभग 234 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1.17 लाख है। बरामद मदिरा मध्यप्रदेश में बिक्री हेतु थी।

जिला आबकारी विभाग, इंदौर द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध अभियान निरंतर एवं प्रभावी रूप से जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User