नवीन अंग्रेजी आश्रम में पेयजल और आंगनवाड़ी मरम्मत की मांग, साधारण सभा में कई अहम मुद्दों पर चर्चा

सेगांव जनपद पंचायत की साधारण सभा बैठक में जनप्रतिनिधियों ने मूलभूत समस्याएं उठाईं। सीईओ अल्फिया खान ने अधिकारियों को फोन रिसीव करने और लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

Sep 09, 2026 - 15:57
0

सेगांव जनपद पंचायत की साधारण सभा में कई अहम मुद्दों पर चर्चा, अधिकारियों को दिए निर्देश

जनपद पंचायत सीईओ सुश्री अल्फिया खांन।

सेगांव : सेगांव जनपद पंचायत की साधारण सभा की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वहीं अधिकारियों के जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाने की शिकायत पर नवागत जनपद सीईओ ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वीओ-सेगांव जनपद पंचायत की साधारण सभा की बैठक अध्यक्ष सुनीता विजय सिंह डावर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाटीदार, नवागत जनपद सीईओ अल्फिया खान सहित जनपद पंचायत सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अध्यक्ष सुनीता डावर ने नवीन अंग्रेजी आश्रम में पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग रखी। वहीं उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाटीदार ने उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों में पेयजल सहित आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद ही उन्हें शुरू करने की बात कही।

 जनपद सदस्य विजय सिंह डावर ने सांगवी आंगनवाड़ी की टपकती छत की मरम्मत और उपडी में जल निगम की पानी की टंकी से जुड़ी समस्या उठाई। वहीं अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों के मोबाइल फोन रिसीव नहीं करने का मुद्दा भी बैठक में सामने आया। इस पर जनपद सीईओ अल्फिया खान ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के मोबाइल फोन रिसीव किए जाएं और बैठक से पहले संबंधित विभागों की जानकारी सदस्यों को उपलब्ध कराई जाए। सीईओ ने स्पष्ट किया कि विभागीय कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक से पहले नवागत जनपद सीईओ अल्फिया खान का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जनपद सदस्यों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

* सेगांव जनपद की साधारण सभा बैठक
* बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा
* नवीन अंग्रेजी आश्रम में पेयजल की मांग
* लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी- सीईओ
* छात्रावासों में कराटे क्लास के निर्देश

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User