सेंधवा में धूमधाम से मना इंजीनियर्स डे; मयूर पाटिल अध्यक्ष और कुतुब खान बने उपाध्यक्ष

सेंधवा इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा अभियंता दिवस पर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती मनाई गई। नई कार्यकारिणी में मयूर पाटिल अध्यक्ष चुने गए।

Sep 17, 2026 - 17:03
0
सेंधवा में धूमधाम से मना इंजीनियर्स डे; मयूर पाटिल अध्यक्ष और कुतुब खान बने उपाध्यक्ष

सेंधवा इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा 15 सितंबर को भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर 'अभियंता दिवस' (Engineers' Day) अत्यंत उत्साह एवं गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती बसंतीबाई यादव (अध्यक्ष, नगर पालिका) सेंधवा द्वारा किया गया।


इस अवसर पर संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजनाओं को गति देने के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।


नवनियुक्त मुख्य पदाधिकारी
 अध्यक्ष: इंजीनियर मयूर पाटिल
 उपाध्यक्ष: इंजीनियर कुतुब खान
 सचिव: इंजीनियर अनिल पटवा
 सह-सचिव: इंजीनियर अमन अग्रवाल
 कोषाध्यक्ष: इंजीनियर योगेश राठौड़

मुख्य पदों के साथ-साथ संगठन के विस्तार, सामाजिक सरोकार और तकनीकी गतिविधियों के सफल संचालन के लिए कार्यकारिणी के अन्य ऊर्जावान इंजीनियरों को भी विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User