स्वर्गीय इंदिरा शर्मा की प्रेरणा से सेंधवा में जगा देहदान का अलख, मां-बेटे ने एक साथ लिया मरणोपरांत देहदान का संकल्प
सेंधवा में स्वर्गीय इंदिरा शर्मा के देहदान से प्रेरित होकर माली समाज की 84 वर्षीय कोकिलाबाई महाजन और उनके 32 वर्षीय पुत्र सचिन महाजन ने मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया।
इंदिरा शर्मा के देहदान के बाद मां बेटे ने भरा देहदान का संकल्प पत्र
सेंधवा मानव सेवा समिति की प्रेरणा से समाज में बढ़ रहा हे देहदान के प्रति जागरूकता
29 अक्टूबर 2026 गुरुवार को मा ओर पुत्र दोनों ने लिया मरणोपरांत देहदान का संकल्प माली समाज सेंधवा नींवासी नालेपार की कोकिकाबाई रधुनाथ महाजन उम्र 84 वर्ष ओर पुत्र सचिन रघुनाथ महाजन 32 वर्ष ने मरणोपरांत देहदान का संकल्प पत्र भर अपनी मृत्यु के पश्चात देहदान करने का संकल्प पत्र नगरपालिका उपाध्यक्ष मोहन जोशी मानव सेवा समिति के नीलेश जैन महेंद्र परिहार अशोक जैन पंकज शाह कि मौजूदगी में मरणोपरांत देहदान करने का संकल्प पत्र भरा समिति ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया ज्ञात हे कि स्वर्गीय इंदिरा शर्मा द्वारा किए गए देहदान के पुनीत निर्णय ने सेंधवा नगर में मानवता की एक नई अलख जगा दी है। उनके देहदान के बाद से नगर में देहदान को लेकर जागरूकता का माहौल बना हुआ है।
इसी जागरूकता का परिणाम है कि आज मानव सेवा समिति, सेंधवा के माध्यम से दो संकल्प पत्र भरे गए मानव सेवा समिति के नीलेश जैन ने बताया कि इंदिरा शर्मा जी का यह निर्णय केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन गया है। देहदान सबसे बड़ा दान है, जिससे मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा मिलती है। संकल्प लेने वाले परिजनों ने कहा कि इंदिरा शर्मा जी ने हमें सिखाया है कि मृत्यु के बाद भी हम समाज के काम आ सकते हैं। नगर में इस पहल की सर्वत्र सराहना हो रही है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)