बिना बताए घर से निकले थे रवि कनासे, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

बड़वानी जिले के वरला थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवि कनासे ने महाराष्ट्र के सांगवी थाना क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Oct 03, 2026 - 10:24
0
बिना बताए घर से निकले थे रवि कनासे, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

वरला थाने के प्रधान आरक्षक रवि कनासे ने महाराष्ट्र में फांसी लगाकर की आत्महत्या

बड़वानी/वरला। वरला पुलिस थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवि कनासे ने महाराष्ट्र के सांगवी थाना क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार, रवि कनासे कल रात बिना बताए घर से चले गए थे। इसके बाद परिजनों और पुलिस स्टाफ द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी। तलाश के दौरान महाराष्ट्र के सांगवी थाना क्षेत्र में उनका शव फांसी के फंदे पर मिला।

घटना की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी और पुलिस स्टाफ सिरपुर अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि रवि कनासे बड़वानी जिले के गणेशपुर-कटोरा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और वर्तमान में वरला पुलिस थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थे।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहा, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User