खड़गे के विवादित बयान पर भड़के सीएम मोहन यादव, पीएम मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी की कड़ी निंदा
बड़वानी में शरद उत्सव के दौरान सीएम मोहन यादव ने खड़गे के विवादित बयान की कड़ी निंदा की। साथ ही बाल संवाद के विद्यार्थियों को ₹10-10 हजार देने का ऐलान किया।
बड़वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर दिए गए विवादित बयान को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। बड़वानी के गायत्री धाम जामली (कलालदा) में शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित शरद उत्सव कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खड़गे को अपने इस बयान के लिए तुरंत देश से माफी मांगनी चाहिए। सीएम ने कहा कि व्यक्तिगत द्वेष और उत्तेजना के बलबूते पर देश के प्रधानमंत्री के पूज्य पिता के बारे में अमर्यादित बोलना बेहद निंदनीय है और देश इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
🎓 बाल संवाद में विद्यार्थियों पर मेहरबान हुए मुख्यमंत्री: ₹10-10 हजार प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान, नशे के खिलाफ अभियान को सराहा
कार्यक्रम के दौरान 'विकसित भारत का आधार' विषय पर आयोजित बाल संवाद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने संवाद में सहभागिता करने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से ₹10-10 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। सीएम ने नीट (NEET-2026) में चयनित छात्र रोहित बामनिया, शास्त्रीय गायन में प्रथम आईं आराधना तरोले और हाई जंप विजेता साक्षी भागले को सम्मानित व प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा में पात्र विद्यार्थियों को शासकीय एवं निजी कॉलेजों में फीस सहायता देने का आश्वासन दिया और आदिवासी अंचल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान की जमकर सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)