सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में बनेगी स्पेशल टीम, केंद्र की योजनाओं को जमीन पर उतारने का प्लान

भोपाल में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मंत्रियों की टीम और सांसदों को केंद्र की योजनाओं की मॉनिटरिंग का जिम्मा मिलेगा।

Oct 26, 2026 - 16:26
0
सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में बनेगी स्पेशल टीम, केंद्र की योजनाओं को जमीन पर उतारने का प्लान

भोपाल। चुनावी तैयारियों के मामले में मध्य प्रदेश सबसे आगे नजर आ रहा है। देश के बीजेपी शासित राज्यों में मध्य प्रदेश उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है, जहां केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने और उनकी मॉनिटरिंग के लिए एक मजबूत सिस्टम तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में मंत्रियों की एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा, साथ ही केंद्र सरकार के हर मंत्रालय के साथ राज्य के एक-एक सांसद को जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश प्रभारी बिप्लव देव की मौजूदगी में हुई बीजेपी कोर ग्रुप की इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों के पैनल पर भी विचार-विमर्श किया गया।

📊 मंत्रियों और सांसदों के कॉर्डिनेशन से दौड़ेगी विकास की रफ्तार: सार्वजनिक पोर्टल पर दिखेगा जनप्रतिनिधियों का रिपोर्ट कार्ड

भोपाल में हुई इस बैठक में तय किया गया है कि राज्य के मंत्री, सांसद और अधिकारी आपसी तालमेल के जरिए केंद्र की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। इसके अलावा कोर कमेटी की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि सरकार के 3 साल के कार्यकाल की मुख्य उपलब्धियों के साथ-साथ सभी मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के विकास कार्यों को भी एक सार्वजनिक डिजिटल पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रयास सीधे जनता तक पहुंच सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User