26 सालों में दूसरी बार इतनी कम बारिश, नगर निगम ने शुरू की पानी बर्बाद करने वालों पर सख्त कार्रवाई
इंदौर में कम बारिश के चलते गहराते जल संकट के बाद नगर निगम ने पानी की बर्बादी पर ₹2000 का चालान और स्पॉट फाइन शुरू कर दिया है। जानिए नए नियम।
अलनीनो के प्रभाव के चलते देश के कई हिस्सों सहित इंदौर अंचल में इस बार मानसून सीजन में मात्र 23 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो औसत से करीब 14 इंच कम है। बीते 26 सालों में दूसरी बार बने ऐसे हालातों को देखते हुए क्लीन सिटी इंदौर में नगर निगम ने पानी के संरक्षण के लिए कड़े कदम उठाए हैं। बारिश खत्म होते ही शहर के कई इलाकों में टैंकरों से जलापूर्ति की नौबत आ गई है और निजी बोरिंग जवाब देने लगे हैं। गहराते संकट को देखते हुए नगर निगम ने पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ भारी जुर्माना लगाने और चालानी कार्रवाई करने का फैसला किया है।
🚗 पाइप से गाड़ियां और फर्श धोने पर ₹2,000 का स्पॉट फाइन: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दी अंतिम चेतावनी
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशों पर नगर निगम की टीमों ने मैदान में उतरकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जोन क्रमांक 21 के वार्ड 79 में आरआर कैट रोड पर बोरिंग के पानी से फर्श धोने पर ₹2,000 का स्पॉट फाइन किया गया। महापौर ने स्पष्ट किया है कि बाल्टी, मग या पोछे से सफाई करने पर कोई रोक नहीं है, लेकिन बोरिंग या नर्मदा के पानी से पाइप लगाकर गाड़ियां या फर्श धोने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। नगर निगम और एनजीओ की टीमें लगातार शहरवासियों को पानी बचाने के लिए जागरूक कर रही हैं ताकि आने वाले दिनों में स्थिति को भयावह होने से रोका जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)