सेंधवा में दावते इस्लामी की ओर से नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित; युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

सेंधवा में दावते इस्लामी इंडिया द्वारा मौलाना आजाद मार्ग पर नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुंबई से आए प्रोफेसर आरिफ अत्तारी ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

Nov 01, 2026 - 14:09
0
सेंधवा में दावते इस्लामी की ओर से नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित; युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

नशा मुक्ति कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

दावते इस्लामी इंडिया सेंधवा की ओर से मौलाना आजाद मार्ग पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

सेंधवा। दावते इस्लामी इंडिया, शहर सेंधवा की ओर से 30 अक्टूबर 2026 को मौलाना आजाद मार्ग पर नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के प्रति लोगों, विशेषकर युवाओं को जागरूक करना और नशे से होने वाले नुकसान से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में मेहमान-ए-खुसूसी प्रोफेसर आरिफ अत्तारी साहब, मुंबई से तशरीफ लाए। उन्होंने स्क्रीन के माध्यम से नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नशे के कारण व्यक्ति और उसके परिवार को होने वाली परेशानियों तथा नशे की लत से बचने के विभिन्न उपायों को भी सरल तरीके से समझाया।

प्रोफेसर आरिफ अत्तारी साहब ने लोगों से नशे से पूरी तरह दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सेंधवा शहर के सदर हजरात, उलमा-ए-किराम, मुबल्लिगे दावते इस्लामी एवं मुबल्लिगे सुन्नी दावते इस्लामी सहित शहर के अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से जीशान अत्तारी साहब, उज़ैर कादरी साहब, शाहिद रज़ा साहब, अल्तमश शेख साहब, मौलाना शाने आलम कादरी साहब, जमील रजवी साहब, सिकंदर कादरी साहब, हाजी फजलुद्दीन अशरफी साहब, नूरैन अत्तारी साहब, वसीम अत्तारी साहब, समीर खान फैजान एवं आदिल नूरी साहब सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने समाज के लोगों से नशे से दूर रहने, युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User