बड़वानी आबकारी व पुलिस टीम का छापा, आमझिरी और खोड़ामोहाली में 1.80 लाख का लहान जब्त

बड़वानी के खेतिया में पुलिस, आबकारी और इंदौर उड़नदस्ते की संयुक्त टीम ने आमझिरी व खोड़ामोहाली में दबिश देकर 1800 किग्रा महुआ लहान और भट्ठियों को नष्ट किया।

Sep 12, 2026 - 15:19
0
बड़वानी आबकारी व पुलिस टीम का छापा, आमझिरी और खोड़ामोहाली में 1.80 लाख का लहान जब्त

अवैध शराब के विरुद्ध खेतिया में बड़ी कार्रवाई, 1800 किलो महुआ लहान नष्ट

थाना खेतिया, आबकारी विभाग बड़वानी एवं इंदौर उड़ान दस्ता की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 11.09.2026 को थाना खेतिया, आबकारी विभाग बड़वानी एवं इंदौर उड़ान दस्ता की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।

संयुक्त टीम द्वारा थाना खेतिया क्षेत्र के ग्राम *आमझिरी एवं खोड़ामोहाली* में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के स्थानों को चिन्हित कर सर्च किया गया। सर्च के दौरान *03 स्थानों पर महुआ लहान एवं कच्ची महुआ शराब की भट्ठियां* मिलीं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट किया गया।

संयुक्त टीम द्वारा कुल लगभग *1800 किलोग्राम महुआ लहान* मौके पर नष्ट किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग *₹1 लाख 80 हजार रुपये* है।

कार्यवाही में शामिल टीम:
1. इंदौर उड़ान दस्ता
2. आबकारी विभाग बड़वानी — ADO आबकारी श्री राजेश मंडलोई एवं उनकी टीम
3. पुलिस विभाग — थाना प्रभारी खेतिया निरी. श्री सुखलाल भवर एवं उनकी टीम
अवैध शराब के विरुद्ध उक्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User