सेंधवा को मिली बड़ी सौगात: श्री नारायणदास हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ, अब बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे

सेंधवा के श्री नारायणदास जी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू। बालिपुर गुरुजी और भाजपा नेताओं की मौजूदगी में हुआ भव्य शुभारंभ।

Nov 06, 2026 - 18:00
0
सेंधवा को मिली बड़ी सौगात: श्री नारायणदास हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ, अब बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे

श्री नरायणदास जी हॉस्पिटल सेंधवा में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ


सेंधवा - शहर सेंधवा में अब अत्याधुनिक मशीनों द्वारा सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। माँ अंबिका डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा सीटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ आज शुक्रवार को श्री नारायणदास जी हॉस्पिटल, सेंधवा में किया गया ।

इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य बालिपुर गुरुजी श्री योगेश जी बालिपुर सरकार,माँ अंबिका बालिपुर आश्रम उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती बसंती बाई यादव ,नगर पालिका अध्यक्ष सेंधवा एवं  विकास आर्य, जिला महामंत्री,भारतीय जनता पार्टी जिला बड़वानी उपस्थित रहें।

कार्यकर्म के शुभारम्भ पर नारायण दास हॉस्पिटल सेंधवा के अध्यक्ष अजय मित्तल,समाजसेवी संजय यादव एवं अन्य ट्रस्टियो के द्वारा गुरूजी एवं अन्य अथितियों का पुष्प माला से स्वागत किया गया उसके पश्चात सभी के द्वारा विधिवत पूजन कर सीटी स्केन सुविधा का शुभारम्भ किया गया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय मित्तल,ने कहा की नारायणदास हॉस्पिटल क्षेत्र एवं आस पास के निवासियों को उच्च एवं गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा उपलब्ध करवाने हेतु निरंतर प्रयास कर रहा है पूर्व मे हॉस्पिटल के द्वारा आई सी यू सुविधा युक्त एम्बुलेंस की सुविधा शुरू की गई थी एवं आज सर्व सुविधा युक्त सीटी स्केन सुविधा का शुभारम्भ किया जा रहा है अस्पताल आगे भी अन्य उच्च चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु निरंतर प्रयास करता रहेगा ताकि क्षेत्र एवं आस पास के निवासियों को चिकित्सा हेतु बड़े शहरों को ना जाना पड़े उन्हें उच्च गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा यही मिल सके।

विकास आर्य जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी जिला बड़वानी ने अपने सम्बोधन मे नारायण दास हॉस्पिटल को उक्त सीटी स्केन की सुविधा सेंधवा मे शुरू करने पर धन्यवाद दिया उन्होंने कहा की अब इस आदिवासी क्षेत्र के लोगो को सीटी स्केन के लिए बड़े शहरों मे नही जाना पड़ेगा जिससे क्षेत्र के लोगो के समय एवं पेसो की बचत तो होंगी ही समस्या जल्द पता चलने पर उचित चिकित्सा भी उन्हें जल्दी मिल जाने से कई गंभीर मरीजों के प्राणो की रक्षा भी यही हो जाएगी।

मा अम्बिका डायग्नोस्टिक सेंटर के लोकेश पाटीदार एवं नारायणदास हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक जीशान मंसूरी के द्वारा।

सीटी स्केन मशीन एवं सुविधाओं की जानकारी विस्तार से दी 

उक्त कार्यक्रम मे नारायणदास हॉस्पिटल के अध्यक्ष अजय मित्तल, समाजसेवी संजय यादव,ट्रस्ट के सदस्य श्याम सुंदर तायल, गोवर्धन तायल,राजेंद्र कुमार शर्मा,राजेश जोशी,गिरवर दयाल शर्मा,दीपक गोयल आदि एवं शहर के चिकित्सक, गणमान्य नागरिक एवं हॉस्पिटल के चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन श्यामसुंदर तायल एवं राजेश रघुवंशी के द्वारा किया गया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User