जहरीली शराब कांड का 30 हजार का इनामी शिवांजय राजपूत मुठभेड़ में ढेर होने से बचा, पैर में लगी गोली
सागर पुलिस ने बण्डा जहरीली शराब कांड के 30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में लगी गोली, हथियार और बाइक जब्त।
सागर पुलिस और शराब कांड के इनामी आरोपी के बीच मुठभेड़ 30 हजार का इनामी शिवांजय राजपूत पैर में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार
आरोपी ने पुलिस टीम पर किए तीन राउंड फायर, जवाबी कार्रवाई में पकड़ा गया
कब्जे से 315 बोर देशी कट्टा, 3 जिंदा व 3 खाली कारतूस, बाइक और मोबाइल जब्त
बण्डा जहरीली शराब कांड के बाद से था फरार, दर्ज हैं 3 आपराधिक मामले
सागर। बण्डा जहरीली शराब कांड में फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश शिवांजय राजपूत को सागर पुलिस ने तड़के सुबह हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घेराबंदी देख की फायरिंग
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शराब कांड का मुख्य फरार आरोपी शिवांजय राजपूत (21 वर्ष), पिता धर्मेंद्र राजपूत, निवासी ग्राम छापरी (थाना बण्डा) इलाके में देखा गया है। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने घेराबंदी की, तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस बल पर जानलेवा हमला करते हुए 3 राउंड फायर झोंक दिए। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)