गवाड़ी शासकीय स्कूल के छात्रों ने विधायक श्याम बरडे से उठाई मांग, 'स्कूल को बनाया जाए परीक्षा केंद्र'

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गवाड़ी में विधायक श्याम बरडे ने 60 विद्यार्थियों को साइकिलें बांटी। छात्रों ने स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की।

Sep 13, 2026 - 16:34
0
गवाड़ी शासकीय स्कूल के छात्रों ने विधायक श्याम बरडे से उठाई मांग, 'स्कूल को बनाया जाए परीक्षा केंद्र'

गवाड़ी स्कूल में 60 छात्र-छात्राओं को वितरित की साइकिलें

विधायक श्याम बरडे रहे मुख्य अतिथि, विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्र बनाने की रखी मांग

गवाड़ी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गवाड़ी में कक्षा 9वीं के 60 छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम बरडे रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विधायक श्याम बरडे के समक्ष शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गवाड़ी को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग रखी। विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र दूर होने के कारण उन्हें परीक्षा के दौरान आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय पाटिल ने किया। आभार विद्यालय के कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

इस दौरान कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष रायलीबाई चतरसिंह पटेल, चतरसिंह पटेल, जनपद सदस्य सुकलीबाई सुनील आहिरे, सरपंच गजानन ब्रम्हणे, उपसरपंच प्रतिनिधि अमिश डावर, जनपद पंचायत निवाली उपाध्यक्ष पठान किराडे, जमनिया के वरिष्ठ नेता बजरियाभाई रावत, कालूभाई, सुरेशभाई यादव, मदनभाई, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष अजहरभाई, मंडल अध्यक्ष चाटली-निवाली प्रफुल्ल पाटीदार, कीर्तनभाई, पप्पूभाई प्रजापति, चैनसिंह सहित विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज मराठे उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User