सागर में फरार आरोपी की भाभी की पिस्टल और राइफल का लाइसेंस निरस्त; कलेक्टर का बड़ा एक्शन
सागर के चर्चित जहरीली शराब कांड में फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी लवली ठाकुर का पिस्टल और राइफल का शस्त्र लाइसेंस कलेक्टर ने निरस्त कर दिया है।
जहरीली शराब कांड: फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी लवली ठाकुर का शस्त्र लाइसेंस निरस्त
सागर। सागर के चर्चित जहरीली शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब प्रशासन ने उसके परिवार पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
इसी कड़ी में फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी लवली ठाकुर का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। लवली ठाकुर के नाम पर एक पिस्टल और एक 315 बोर की राइफल का लाइसेंस दर्ज था।
जानकारी के अनुसार जहरीली शराब कांड में सिद्धार्थ कुशवाहा के फरार होने के बाद से पुलिस और प्रशासन उसके नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटा है। इसी कार्रवाई के तहत कलेक्टर कार्यालय को लवली ठाकुर के शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग की आशंका के संबंध में प्रतिवेदन भेजा गया था।
प्रतिवेदन पर संज्ञान लेते हुए सागर कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लवली ठाकुर का दोनों हथियारों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
प्रशासन का मानना है कि फरार आरोपी अपने परिवार के शस्त्र लाइसेंस का गलत इस्तेमाल कर सकता है, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है। पुलिस अब लाइसेंस निरस्त होने के बाद हथियारों को जमा कराने की प्रक्रिया भी शुरू करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)