नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा आरोपी अर्जुन गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र में 11 महीने से फरार 3000 के इनामी दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई जारी।
थाना ऊन पुलिस ने नाबालिक से बलात्कार के 11 माह से फरार ईनामी उद्घोषित आरोपी को किया गिरफ्तार
*पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया *
* फरार आरोपी पर 3000 रुपये ईनाम उद्घोषित था।
सेगांव, ( संजय जायसवाल ) : सेगांव-इसी तारतम्य में थाना ऊन में पुलिस टीम ने मुखबीर सुचना पर आरोपी अर्जुन के घर से घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार कर करने में सफलता हासिल की है ।
दिनांक 25.11.2025 को फरियादी ने रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिक लडकी पीडिता को कोई अज्ञात बदमाश बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 307/2025 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

विवेचना के दौरान पीडिता को दिनांक 30.01.2026 दस्तयाब किया जाकर पीडिता के महिला थाना खरगोन में महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी अवास्या द्वारा कथन लेख किये गये है एवं पीडिता के कथन माननीय न्यायालय में लेखबद्ध करवाये गये है पीडिता के कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 64, 64(2) (m), 65(1), 127(4), 87 बी.एन.एस. एवं 3/4(2), 5L/6 पॉक्सो एक्ट बढाई गई है उक्त प्रकरण में संदेही/आरोपी अर्जुन पिता रुमला जाति भील निवासी ग्राम कड़वापानी थाना भगवानपुरा का फरार है। फरार आरोपी अर्जुन की तलाश के हर संभव भरसक प्रयास किये गये किंतु आरोपी का कोई पता नहीं चलने से पुलिस अधीक्षक खरगोन द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 3000/- की उद्घोषना की गई है। दिनांक 22.10.2026 को आरोपी अर्जुन पिता रुमला अजनारे जाति भील उम्र 23 साल निवासी कड़वापानी जंगला फाल्या थाना भगवानपुरा जिला खरगोन को गिरफ्तार किया गया है घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । आरोपियों को न्यायालय खरगोन में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

पुलिस टीम
उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी खरगोन सौरभ तोमर के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी ऊन निरीक्षक दिनेश सिंह सोलंकी के नेतृत्व में उनि गजेन्सिंह चौहान, सउनि चंन्द्रकांत पाटील, विनोद पाटील, औंकार साल्वे, प्रआरक्षक कमल यादव, दीपक महाजन, आरक्षक हुकुम सोंलकी, जगन भंवर, लोकेश मुजाल्दे,पुनमचंद,सुरेश डावर, कृष्णा मंडलोई, राजेश सुल्या, जितेश, रमेश, सोनु, मआर.लीला, रोशनी,सुनीता साइबर सेल खरगोन से उनि दीपक तलवारे आर सचिन चौधरी ,अभिलाष डोंगरे का सहयोग रहा ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)