हाईवे पर शव रखकर 3 घंटे तक चक्काजाम, जानलेवा हमले में घायल व्यक्ति की मौत के बाद गरमाया माहौल
श्योपुर के मानपुर थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले में घायल व्यक्ति की मौत। परिजनों ने शव रखकर श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर किया प्रदर्शन।
श्योपुर। मानपुर थाना क्षेत्र के इच्छनाखेड़ली गांव में एक व्यक्ति की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। न्याय और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर गुस्साए परिजनों ने श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क पर बैठ गए। इस प्रदर्शन के कारण हाईवे पर करीब 3 घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंची मानपुर देहात थाना पुलिस और एसडीओपी ने परिजनों को समझाइश दी और निष्पक्ष कार्रवाई का पूरा भरोसा दिलाया, जिसके बाद लोग सड़क से हटने के लिए राजी हुए।
⚡ जयपुर में फोन पर बातचीत से शुरू हुई थी रंजिश: लाठी-डंडों से हुए खूनी संघर्ष में पिता की मौत, 5 आरोपी भेजे गए जेल
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक के बेटे अशोक बैरवा और आरोपी बंटी बैरवा के बीच जयपुर में मजदूरी के दौरान पत्नी से फोन पर बातचीत को लेकर विवाद शुरू हुआ था। 18 अक्टूबर की शाम जब अशोक जयपुर से अपने गांव लौटा, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से लैस होकर उसके परिवार पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने आए रामस्वरूप बैरवा के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिनकी इलाज के दौरान 21 अक्टूबर को मौत हो गई। मानपुर थाना प्रभारी सतीश दुबे ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा पीड़ित के बयानों के आधार पर एक अन्य नाम भी मामले में शामिल किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)