छिंदवाड़ा की बेटियों ने तलवारबाजी प्रतियोगिता में दिखाया दम, विशेष खेल प्लानिंग से मिली बड़ी सफलता
भोपाल में आयोजित शालेय राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा के उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव की 12 बालिकाओं ने 10 मेडल जीते। छात्र प्रिंसी बन्देवार का नेशनल में चयन हुआ।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी अंचल की बेटियां अब सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं बल्कि खेल के क्षेत्र में भी अपना लोहा मनवा रही हैं। भोपाल में 22 से 26 अक्टूबर तक आयोजित शालेय राज्य स्तरीय तलवारबाजी (फेंसिंग) प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव की 12 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर जिले का नाम रोशन किया है। जनजातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा की इन प्रतिभावान बालिकाओं ने प्रतियोगिता में कुल 10 पदकों पर कब्जा जमाया, जिनमें 2 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। वहीं, विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा प्रिंसी बन्देवार का चयन एसजीएफआई (SGFI) राष्ट्रीय स्तर की तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो पूरे जिले के लिए गौरव की बात है।
🏆 विशेष खेल कार्ययोजना का दिख रहा असर: जनजातीय कार्य विभाग और खेल अधिकारियों ने दी खिलाड़ियों को बधाई
जिला खेल अधिकारी अनुरोध शर्मा और जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकाम ने बताया कि छिंदवाड़ा में इस सत्र के लिए तैयार की गई विशेष खेल प्लानिंग और वार्षिक खेल कैलेंडर के बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस सत्र में विद्यार्थियों का प्रदर्शन पिछले वर्षों की तुलना में काफी बेहतर रहा है। मिनी, जूनियर और सीनियर वर्ग में पदक जीतकर लौटीं बालिका खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर सहायक संचालक एल.के. मिश्रा, बीईओ ओ.पी. जोशी, मनीष चतुर्वेदी, प्राचार्य चंद्रशेखर दीक्षित और व्यायाम शिक्षकों ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)