कस्टडी से भागा आरोपी भोला आदिवासी गिरफ्तार, SP ने TI समेत 3 पुलिसकर्मियों पर की थी कार्रवाई
दमोह के पथरिया में लूटकांड के बाद पुलिस अभिरक्षा से फरार मुख्य आरोपी भोला आदिवासी को पुलिस ने सागर के बरोदिया से गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
पथरिया में लूटकांड का फरार मुख्य आरोपी भोला आदिवासी गिरफ्तार
दमोह जिले के पथरिया: में डायमंड सिटी के पास महलवारा निवासी बिहारी सेन (23) के साथ हुई लूट की वारदात के मुख्य आरोपी भोला आदिवासी को पुलिस ने सागर जिले के मालथौन स्थित बरोदिया से गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में 6 सितंबर को पथरिया थाने में BNS की धारा 309 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था, जिसमें मुख्य आरोपी भोला आदिवासी सहित दो नाबालिगों के नाम शामिल थे। 9 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे आरोपी पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर फरार हो गया था। लापरवाही बरतने पर एसपी ने तत्कालीन थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी को लाइन अटैच कर नवागत टीआई महेंद्र जगेत को कमान सौंपी थी, जबकि ड्यूटी पर तैनात एसआई संजू संयाम, प्रधान आरक्षक संदीप कुशवाहा और आरक्षक कुलदीप जैन को निलंबित कर दिया गया था।
एसडीओपी प्रिया सिंधी और टीआई महेंद्र जगेत के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने राजस्थान (फलौदी) और स्थानीय ठिकानों पर दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मालथौन के बरोदिया में रिश्तेदार के यहां घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की न्यायालय पेश किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)