पिस्नहारी मड़िया के पास महिला से लूट का मामला सुलझा; करीब 34 ग्राम सोना और बाइक बरामद
जबलपुर की गढ़ा पुलिस ने पिस्नहारी मड़िया के पास महिला से लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 34 ग्राम सोना, चाकू और बाइक बरामद हुई है।
गढ़ा पुलिस का बड़ा खुलासा: जन्मदिन पार्टी से लौट रही महिला से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 34 ग्राम सोना बरामद
गढ़ा थाना अंतर्गत पिस्नहारी मड़िया के पास 11 सितंबर 2026 की रात सामुदायिक भवन गढ़ा बाजार से जन्मदिन पार्टी मनाकर लौट रही एक महिला के साथ लूट की घटना हुई थी. दो अज्ञात बदमाशों ने महिला का पीछा कर डरा-धमकाकर सोने की चेन और पेंडेंटयुक्त मंगलसूत्र लूट लिया था. इस मामले में थाना गढ़ा में अपराध क्रमांक 589/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने मुखबिर तंत्र और लगातार पूछताछ के आधार पर दो आरोपियों—राकेश (पिता उमेश झारिया, उम्र 26 वर्ष) और सलमान (पिता मंसूर शाह, उम्र 22 वर्ष), दोनों निवासी सूपाताल—को हिरासत में लिया. पूछताछ में दोनों ने जुर्म स्वीकार किया.
सीएसपी आशीष जैन ने बताया
आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक चाकू तथा लूटे गए सोने के मंगलसूत्र, चेन व पेंडेंट का शत-प्रतिशत माल (लगभग 34 ग्राम सोना, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये है) बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल निरुद्ध करवा दिया है. आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं तथा अन्य घटनाओं के संबंध में भी गहन विवेचना जारी है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)