मरीज को ले जा रही 108 एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलटी; चालक फरार, कार से अस्पताल भेजा गया मरीज

जबलपुर के सदर इलाके में गंभीर मरीज को अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने मरीज को निकालकर कार से अस्पताल पहुंचाया।

Sep 21, 2026 - 11:15
0
मरीज को ले जा रही 108 एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलटी; चालक फरार, कार से अस्पताल भेजा गया मरीज

जबलपुर के सदर इलाके में कैंट सीईओ बंगले के सामने उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मरीज की जान बचाने दौड़ रही 108 एम्बुलेंस खुद हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार एम्बुलेंस अचानक अनियंत्रित हुई, डिवाइडर पर चढ़ी और देखते ही देखते पलट गई। हादसे के वक्त एम्बुलेंस में सिर पर गंभीर चोट के साथ खून से लथपथ मरीज सवार था। एम्बुलेंस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद एम्बुलेंस में फंसे घायल मरीज को बाहर निकाला। हालात ऐसे थे कि एम्बुलेंस खुद सड़क पर पलटी पड़ी थी, लिहाजा मरीज को स्ट्रेचर की मदद से बाहर निकालकर निजी कार से अस्पताल भेजा गया। वहीं हादसे के बाद एम्बुलेंस चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। अब पुलिस चालक की तलाश के साथ हादसे की वजह और लापरवाही के पूरे मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User